बुद्ध के विचार... संवर जाएगी जिंदगी

महामानव वो होते हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में ताउम्र कुछ ऐसी मिसाल कायम की, जिसके कारण उनको भगवान का दर्जा दिया गया। और वह अंत में देवत्व को प्राप्त होकर लोगों के पूज्य हो जाते हैं। उनके नाम पर एक विशेष धर्म जन्म लेता है। जो उस व्यक्ति के विचारों को आगे ले जाने के लिए अपने अनुयायियों को बढ़ाते हुए लोगों के अंदर नई शक्ति और नई चेतना का संचार करता है।

इन्हीं में से एक थे भगवान बुद्ध, जिन्हें बौद्ध धर्म का निर्माता भी कहा जाता है। बौद्ध मत कब से पल्लवित था, यह कहना पूरी तरह से प्रमाणिक नहीं हैं, लेकिन बुद्ध के विचार यहां संकलित किए गए हैं। यदि इन विचारों को जिंदगी में आत्मसात कर लिए जाएं तो आप भी युग निर्माता बन अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा बेहतर कर सकते हैं।

यदि आप वाकई में अपने आप से प्रेम करते है, तो आप कभी भी दूसरों को दुःख नहीं पहुंचा सकते। अपना रास्ता स्वंय बनाएं क्योंकि हम अकेले पैदा होते हैं और अकेले मृत्यु को प्राप्त होते हैं, इसलिए हमारे अलावा कोई और हमारी किस्मत का फैसला नहीं कर सकता। अपने उद्धार के लिए स्वयं कार्य करें, दूसरों पर निर्भर नहीं रहें। अराजकता सभी जटिल बातों में निहित है, परिश्रम के साथ प्रयास करते रहो। आपको क्रोधित होने के लिए दंड नहीं दिया जायेगा, बल्कि आपका क्रोध खुद आपको दंड देगा।

जन्म के समय बच्चे के वजन का लिवर पर पड़ता है असर

हाइट कम हो तो पहने इस तरह के लहंगे

Related News