शादी के पवित्र बंधन में बंधे भाई-बहन, हनीमून के वीडियो देख भड़के लोग

फिनलैंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ आपस में शादी करनेवाले सौतेले भाई-बहन सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। वे दोनों हनीमून पर गए हुए हैं। इस के चलते दोनों ने क्लिक किए गए रोमांटिक फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

ये घटना फिनलैंड की है। हेलसिंकी के रहनेवाले सौतेले भाई-बहन मटिल्डा और सामुली एरिक्सन ने हाल ही में शादी कर ली है। वे दोनों मई 2021 से ही साथ थे। दोनों ने बताया कि डेटिंग के आरम्भ में दोस्तों की ओर से भी सवाल का सामना करना पड़ा। मगर कपल ने कहा कि इसके बाद भी वे दोनों रिलेशनशिप से पीछे नहीं हटे। मटिल्डा ने बताया- माता-पिता के आशीर्वाद से हमलोगों ने अक्टूबर में सगाई कर ली थी। माता-पिता हमारे फैसले पर आरम्भ से खुश थे। दोनों ने टिकटॉक पर रिलेशनशिप से जुड़ी कई बातें बताई है। इसके कारण वे दोनों लोगों के निशाने पर भी रहे हैं। अब उन्होंने रोमांटिक हनीमून रोड ट्रिप के कई वीडियोज साझा किए हैं। वीडियो साझा करते हुए कपल ने लिखा- सौतेले भाई के साथ मैं, हनीमून पर आई हूं।

वही पोस्ट पर कमेंट कर सौतेले भाई-बहन की आपस में शादी को लेकर लोग उन दोनों को घेरते नजर आए। एक शख्स ने लिखा- ऐसा करना ठीक नहीं है। दूसरे ने लिखा- तुमलोग मजाक नहीं कर रहे थे, ये बकवास है। हालांकि, कई लोग कपल को इस रिश्ते के लिए बधाई भी देते नजर आए। कपल की पहली मुलाकात वर्ष 2018 में हुई थी। वे दोनों मटिल्डा की मां की 50वीं जन्मदिन पर मिले थे। वे दोनों लंबे वक़्त तक दोस्त रहे इसके बाद उन दोनों ने डेटिंग का निर्णय लिया। वही अब ये मामला लोगों की नाराजगी का विषय बना हुआ है।

भाजपा किसान मोर्चे के उपाध्यक्ष ने की आत्महत्या, पटवारी ओर गिरदावर ने की थी दादागिरी

भारत में Twitter ब्लू टिक के लिए देना होंगे 719 रुपए! यूज करने के भी लगेंगे पैसे

'हार्दिक पांड्या को कप्तान और नेहरा को कोच बनाओ..', शर्मनाक शिकस्त के बाद पूर्व दिग्गज ने की मांग

Related News