ब्रिटेन ने बदला राजदूत

लंदन। ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र में अपने राजदूत को हटा दिया है। ऐसा अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में हार के बाद किया गया है। राजदूत मैथ्यू राइक्राॅफ्ट को पद से हटा दिए जाने के बाद अब केरेन पियर्स को राजदूत नियुक्त किया गया है। ब्रिटेन के दूतावास ने अपने एक बयान में कहा कि, पियर्स न्यूयाॅर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्थायी उप प्रतिनिधि रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वे जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की स्थायी प्रतिनिधि थीं। उल्लेखनीय है कि, आईसीजे में न्यायाधीश के पद हेतु चुनाव हुए, जिसमें ब्रिटेन के प्रत्याशी क्रिस्टोफर ग्रीनवुड को सफलता नहीं मिल पाई थी। जबकि दो तिहाई मतों से भारत के दलवीर भंडारी को इसी पद पर निर्वाचित किया गया था।

इस तरह के परिणाम आने के बाद, ब्रिटेन की किरकिरी हो गई और उसने अपने राजदूत को पद से हटा दिया है। उल्लेखनीय है कि, ब्रिटेन द्वारा इस पद पर नियुक्त की गई केरेन पियर्स, ब्रिटेन की ऐसी पहली महिला हैं जो न्यूयाॅर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्थायी उपप्रतिनिधि, रही हैं। पियर्स को इस पद पर, नियुक्त करने का कारण तो नहीं बताया गया, लेकिन माना जा रहा है कि, ब्रिटेन यूएन में अपनी हार को सहन नहीं कर पाया है।

यहां मिल रहा है Honor 9i पर बंपर डिस्काउंट

सोनी के इन स्मार्टफोन्स में शुरू हुआ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

लॉन्च होगा पैनासोनिक का बेज़ल-लेस डिस्प्ले स्मार्टफोन

Related News