हिंदी मूवीज से लेकर टेलीविज़न की दुनिया तक अभिनेता विजू खोटे ने अपना अलग मुकाम प्राप्त कर लिया था। मूवी शोले से विजू खोटे को असली पहचान हासिल हुई थी। इस मूवी से उनका डायलॉग डकैत कालिया के रूप में 'सरदार मैंने आपका नमक खाया है' बहुत पॉपुलर हुआ था। जिसके लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। साथ ही मूवी 'अंदाज़ अपना अपना' में रॉबर्ट ने 'गलती से मिस्टेक हो गया' डायलॉग ने तो सभी को खूब हंसाया। तो चलिए जानते है उनके बारें में कुछ खास बातें.... वर्ष 2019 में हुआ निधन: विजू खोटे का जन्म आज ही के दिन यानि 17 दिसंबर 1941, को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। हिंदी मूवीज के साथ साथ विजू खोटे ने कई सालों तक मराठी थिएटर में भी कार्य किया। छोटे पर्दे का सीरियल ज़बान संभलके उनके रोल को सबसे अधिक याद किया गया। अभिनेता विजू खोटे के साथ उनकी बड़ी बहन शुभा खोटे भी एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। विजू खोटे का 30 सितंबर 2019 को 77 साल की उम्र की में कई अंग विफलता होने की वजह से उनका देहांत हो गया था। विजू खोटे की फेमस फ़िल्में: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता ने कुछ बेहतरीन मूवी और टीवी शो जिसे आज भी देखना पसंद किया जाता है। मूवी अंदाज़ अपना अपना (1994), शोले (1975), क़यामत से क़यामत तक (1988), गोलमाल 3 (2010), अजब प्रेम की गजब कहानी (2009), नगीना (1986), पेइंग गेस्ट (2009 ), जाने क्यूं दे यारों (2018), खुशबू, हल्ला बोल, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया, ज़बां संभलके (टीवी शो ), घर जमाई(टीवी शो ), फैमिली नंबर1 (टीवी शो ) 'ढाई साल से सफाई दे-देकर थक चुका हूँ..', तमाम विवादों पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी जाते-जाते लोगों को जिंदगी की 5 बड़ी सीख दे गए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, देखिए उनकी ये आखिरी चिट्ठी 'कितने भी बड़े मंदिर बना लो, वहां अल्लाह-हु-अकबर ही गूंजेगा ..', इस राज्य में मुस्लिम संगठन की धमकी