International Yoga Day : योग से अपने रिश्ते को बेहतर बना रहे ये सेलेब्स

कहते हैं कि योग तन के साथ मन को भी शांत रखता है। बॉलीवुड और योग का कनेक्शन तो दिन पर दिन बेहतर होता जा रहा है। लगभग सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। इतना ही नहीं कई बॉलीवुड कपल तो ऐसे हैं, जो योग को साथ—साथ करते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से न केवल वह फिट रहते हैं, बल्कि उनके बीच का रिश्ता भी बेहतर होता है। आज  हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं, जो साथ में योग करना पसंद करते हैं।

सैफ और करीना - करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहती हैं। करीना नेयोग को पावर योग के नाम से फेमस किया है। करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान साथ में योग करना बेहतर मानते हैं। इस जोड़ी को करीब लाने में भी योग का बड़ा हाथ हैं। कहा जाता है कि फिल्म टशन के दौरान जब दोनों साथ में वर्कआउट करते थे, तभी उनके बीच नजदीकियां बढ़ी, जो शादी में तब्दील हो गईं।  

बिपाशा—करण - अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी साथ में योग करते हैं। खबरों के अनुसार, इससे दोनों के बीच बेहतर बॉन्डिंग बनी रहती है। साथ में योग करते हुए इन दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं। 

आशका गोराडिया—ब्रेंट गोबल-  टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल भी साथ—साथ योग करते हैं। ये दोनों फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं और साथ में योग करते हुए इनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : आखिर क्यों 21 जून को ही मनाया जाता है योग दिवस ?

International Yoga Day : क्या है योग का सही मतलब

International Yoga Day : योग करते वक्त कभी न करें ये 5 गलतियां

 

 

 

 

   

 

 

Related News