मुंबई: INS रणवीर में धमाका, 3 नौसैनिक शहीद और कई घायल

मुंबई: मुंबई से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ INS रणवीर (INS Ranvir) में धमाका हो गया है, जिसमें नौसेना (Indian Navy) के तीन जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है इस हादसे में कई कर्मियों के घायल होने की भी खबर है। आप सभी को बता दें कि इस बारे में भारतीय नौसेना के अधिकारी ने जानकारी दी है। जानकारी देते हुए कहा गया है कि 'नेवल डॉकयार्ड मुंबई पर आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट में नौसेना के 3 जवानों की जान चली गई। हालांकि हादसे के बाद जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया।'

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार नेवी ने धमाके की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इस हादसे की कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। मिली खबर के मुताबिक इस हादसे में 11 कर्मियों के घायल होने की भी खबर है, जिनका स्थानीय नेवी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहीद हुए नौसेना कर्मियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

आपको हम यह भी बता दें कि इससे पहले 23 अक्टूबर 2021 को, भारतीय नौसेना के INS रणविजय में आग लगने की घटना सामने आई थी। जी हाँ और उस दौरान उस घटना में, चार लोग घायल हो गए थे। फिलहाल आईएनएस रणवीर पर हुए विस्फोट के बाद मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

TISS मुंबई में इस पद पर मिल रहा आकर्षक वेतन, जल्द करें आवेदन

VIDEO! शरद पवार ने की मेट्रो ट्रेन की यात्रा, आमजन के साथ लाइन में लगकर खरीदा टिकट

अपने पति विक्की के साथ प्यार भरे पल बिता कर मुंबई वापस लौटी कैटरीना

 

Related News