पूर्व सीएम बिप्लब देब को राज्यसभा भेजेगी भाजपा, 22 सितम्बर को होगा उपचुनाव

अगरतला: त्रिपुरा में राज्यसभा की एक सीट के लिए 22 सितंबर को उपचुनाव होने वाला है। इसके लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब कुमार देब को मैदान में उतारा है। दरअसल, डॉ। माणिक साहा के त्यागपत्र से यह सीट रिक्त हुई थी। डॉ। साहा को बिप्लब देब की जगह त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की तरफ से इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। इसमें त्रिपुरा में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिप्लब कुमार देब के नाम की घोषणा की गई है। 22 सितंबर को चुनाव होने के बाद मतगणना की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद नए सांसद की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं बिप्लब कुमार देब का कहना है कि मैं पीएम मोदी, भाजपा चीफ जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभारी हूं कि मुझे त्रिपुरा से राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं त्रिपुरा और यहां की जनता के विकास और कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।   दरअसल, इसी साल 15 मई को बिप्लब देब के स्थान पर माणिक साहा को त्रिपुरा का सीएम नियुक्त किया गया था। इससे पहले त्रिपुरा की केवल एक राज्यसभा सीट से अप्रैल 2022 में माणिक साहा राज्यसभा के सांसद चुने गए थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 में पूरा होना था। मगर, इससे पहले ही सियासी उलटफेर हो गया।

यूपी में आज से मदरसों का सर्वे शुरू, मायावती ने खेला 'मुस्लिम कार्ड'

गिरफ्तार हुआ RJD नेता का बेटा, DSP से जुड़ा है मामला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की 'निष्पक्षता' पर पार्टी के सांसदों को ही भरोसा नहीं !

 

Related News