नई दिल्ली। एक ओर जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरप्रदेश में किसान यात्राऐं कर रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी अगले माह से उत्तरप्रदेश में 100 दिन से भी अधिक चलने वाली परिवर्तन यात्रा प्रारंभ करेगी। इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा सपा सरकार, कांग्रेस और बसपा की आलोचना करेगी। दरअसल अभी श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं ऐसे में भाजपा ये यात्राऐं नहीं करेगी। मगर श्राद्ध पक्ष समाप्त हो जाने के बाद भाजपा की ये यात्राऐं एक ही स्थान पर आकर मिलेंगी। दरअसल ये चार यात्राऐं सहारनपुर, ललितपुर, सोनभद्र व गोरखपुर या फिर बलिया से प्रारंभ हो सकती हैं। राज्य की हर पंचायत को यात्रा से जोड़ने और बूथ स्तर पर सभा आयोजित करने की उसे उम्मीद है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की ओर से इस मामले में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक मशीनरी व केंद्रीय नेतृत्व पर विश्वास करने में लगी है। पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा करने की किसी तरह की संभावना नहीं है। स्वामी बोले मैं अरुण जेटली से बेहतर वित्त मंत्री साबित होता