भाजपा के विधायक दल की बैठक कल, पेश करेगी सरकार बनाने का दावा

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शनिवार को चंडिगढ़ में हरियाणा भाजपा विधायक दल की मीटिंग करने वाली है, इस बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। ये जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन ने शुक्रवार को दिल्ली की एक प्रेस वार्ता करते हुए दी है। उन्होंने बताया है कि, नेता के चुनाव के बाद भाजपा हरियाणा में अगली सरकार के गठन का दावा पेश करेगी।

शनिवार को होने वाली इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन भी उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू होगी। गौरतलब है कि, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने 40 सीटों पर जीत हासिल की है, सरकार बनाने के लिए पार्टी को 46 सीटों की आवश्यकता है।

आपको बता दें कि, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आई है। महाराष्ट्र में जहां भाजपा और शिवसेना गंठबंधन को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है, वहीं हरियाणा में पेंच फंस गया है। भाजपा 6 सीटों से बहुमत हासिल करने से चूक गई है अब उसे सरकार बनाने के लिए किसी अन्य दल के विधायकों को अपने साथ लाना होगा।

झाबुआ उपचुनाव में जीत से कमलनाथ को मिलेगी राहत, भाजपा के लिए बड़ा झटका

गठबंधन के लिए दुष्‍यंत चौटाला ने रखी ये शर्त, बढ़ सकती हैं कांग्रेस-भाजपा की मुश्किलें

हरियाणा चुनाव: शोषण और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ा है गोपाल कांडा का नाम, अब बने हैं MLA

 

Related News