विधानसभा के बाहर आपस में भिड़े BJP विधायक और फिर जो हुआ...

पटना: भारतीय जनता पार्टी के 2 विधायक बिहार विधानसभा के बाहर आपस में भिड़ गए। दोनों विधायकों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के चलते कैमरे के सामने आगे खड़े होने को लेकर झगड़ा हुआ। इस के चलते एक MLA ने दूसरे विधायक को भाषा की मर्यादा रखने की सलाह भी दे डाली। बात बिगड़ते देख नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को बीच बचाव करना पड़ा, तब जाकर मामला सुलझा। 

मंगलवार को बिहार सरकार ने बजट पेश किया था। तत्पश्चात, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा बजट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस के चलते विजय कुमार सिन्हा के पास कैमरे के सामने खड़े होने को लेकर भाजपा MLA अरुण सिन्हा एवं संजय सिंह के बीच विवाद हो गया। इस के चलते अरुण सिन्हा ने संजय कुमार को भाषा की मर्यादा रखने की भी सलाह दी। तो वहीं संजय कुमार आगे खड़े होने को लेकर धक्का मुक्की भी करते दिखाई दिए। 

बात बिगड़ते देख विजय कुमार सिन्हा बीच बचाव में आए तथा दोनों नेताओं को न झगड़ने की सलाह दी। इस के चलते एक विधायक तो सलाह देते दिखाई दिए कि ये एक और खबर हो जाएगी। विजय सिन्हा ने दोनों को समझाते हुए एक विधायक को बाईं तरफ तो दूसरे विधायक को दाईं तरफ खड़ा किया। फिर जाकर ये मामला निपटा। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार बजट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, बजट में कुछ भी नया नहीं है, NDA सरकार के कामकाज को ही ये सरकार दिखा रही है। सरकार 'लूट की खुली छूट' के एजेंडे पर चल रही, बिहार में चाचा–भतीजवाद चल रहा है। ये महागठबंधन के साथ साथ ठगबंधन की सरकार है। 

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने छोड़ा मंत्री पद, मंजूर हुए इस्तीफे

कुर्सी कुमार और पलटूराम ! नीतीश कुमार को उनके विरोधियों ने क्यों दिए ये नाम ?

शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया को 'सुप्रीम' झटका, CJI ने कहा- हाई कोर्ट जाओ, सीधे यहाँ क्यों आए ?

Related News