राजस्थान: कांग्रेस के 2 साल के शासन को भाजपा महिला मोर्चा ने बताया फ्लॉप, माँगा सीएम का इस्तीफा

जयपुर: राजस्थान में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की वारदातों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला माेर्चा ने सोमवार को जयपुर धरना प्रदर्शन किया. महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने राज्य कि कांग्रेस सरकार के दो साल के शासन को फ्लाॅप बताते हुए सीएम अशोक गहलोत से इस्तीफा देने की मांग की.

महिला मोर्चा की तरफ से गांधी सर्किल के पास विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया. शुरू में धरना स्थल पर महिला कार्यकर्ता नहीं पहुंची, किन्तु बाद में रैली के रूप में महिलाएं धरनास्थल पर पहुंचने लगी. धरने पर मौजूद महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए. धरने को सम्बाेधित करते हुए महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के दो वर्षों में महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया. अपराध का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है. 

धरने पर मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार दो वर्ष का जश्न मना रही है, मगर महिलाएं अपमानित महसूस कर रही है. निरंतर अपराध बढ़ने के कारण हालत यह है कि महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. सरकार महिला सुरक्षा का राग अलाप रही है, वहीं हालात इसे उलट हो रहे हैं. पीड़ित महिलाओं को कानूनी मदद नहीं मिल पा रही है.

ब्रिटेन में नए कोविड -19 तनाव के बीच सेंसेक्स में आई बुरी तरह गिरावट

जीएमआर इंफ्रा के प्रस्तावित रेजिग प्लान को मिली मंज़ूरी

अक्टूबर 2020 में EPFO के नए नामांकन में 56pc से 11.55 लाख की वृद्धि

Related News