भाजपा नेता की पुलिस फायरिंग से हुई मौत के बाद बवाल !

बलिया ​: उत्तरप्रदेश में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर कानून व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। एक बार फिर यहां पर राजनीति गर्मा गई है। दरअसल उत्तरप्रदेश के बलिया में जमकर हंगामा हो गया। इस हंगामे को जब पुलिस ने नियंत्रित करने का प्रयास किया तो हिंसा भड़क गई। ऐसे में पुलिस ने फायरिंग की तो फायरिंग में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। कुछ अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए।

दरअसल यह घटना बलिया के नरही थाने की बताई जा रही है। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चंद्रमा और प्रभुनाथ यादव को गाय की तस्करी के मामले में पकड़ लिया। इसके बाद यहां पर हालात तनावपूर्ण हो गए। रात्रि के अंधेरे में यहां पर हंगामा हो गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रभुनाथ यादव को पकड़ लेने के बादा हंगामा किया और इस कार्रवाई का विरोध किया। रात्रि के अंधेरे में जमकर हंगामा मचा।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जब थाने पहुंच तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चर्चा की मगर पुलिस अधिकारियों ने उनकी कोई भी बात नहीं सुनी ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंमागा कर दिया। ऐसे में भाजपा के कुछ और नेता व विधायक भी पहुंचे। बता दे कि पुलिसकर्मियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को हटाने का प्रयास किया मगर प्रदर्शनकारी नहीं हटे ऐसे में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी और एक गोली प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता को लगी।

भाजपा नेता गंभीर घायल हो गया और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों में बुजुर्ग, युवा महिलाऐं भी शामिल थीं मगर पुलिस ने इसका ध्यान नहीं रखा और बुजुर्गों की भी पिटाई कर दी। अब इस मामले में पुलिस पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं।

शिकायत लेकर आने वाले के पैर दबवा रहे दरोगा !

भैंस के बाद अब मंत्री जी का कुत्ता ढुंढ रही है पुलिस !

Related News