बिहार: दानापुर अस्पताल में लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, वेतन ना मिलने से नारज हैं कर्मचारी

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित दानापुर अनुमंडल अस्पताल में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है। डॉक्टर, नर्स, आशा और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी सहित सभी लोग हड़ताल पर हैं। हड़ताल से मरीजों और उनके परिजनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और मरीज बेहाल हो रहे हैं। दूर-दराज से इलाज कराने आए मरीज बिना इलाज के लौटने को विवश हैं।   दरअसल, अस्पताल के कर्मचारियों को पिछले 6 महीने से वेतन नही मिला है, यही कारण है कि वे प्रशासन से नाराज है। मरीजों की हालात को देखते हुए डीएम पटना द्वारा आदेश दिए जाने के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल पटना के सिविल सर्जन आर के चौधरी अस्पताल पहुचे और हड़ताल कर रहे कर्मियों को मनाने की कोशिश की। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि जब तक तनख्वाह नही मिलेगी, तब तक हड़ताल खत्म नही होगा। 

वहीं अस्पताल पर पहुचे आर के चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई सिस्टम लगाई गई है जिसके कारण परेशानी बढ़ी है और इनके साथ हम भी लड़ाई लड़ रहे है हमारी भी सैलरी में समस्या हुई है। इन लोगों को समझाया गया है। वही मरीज ने अपनी समस्या बताते हुए अस्पताल की बेहाली बयां की है। हालाँकि, चौधरी ने उन्हें जल्द हड़ताल ख़त्म करवाने का आश्वासन दिया है।

उत्तर प्रदेश में 5 सालों में चार लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

आर्थिक सुस्ती के गिरफ्त में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय

सरकार ने 5 जी स्पेक्ट्रम बैंड को दी हरी झंडी

Related News