भाजपा में शामिल हुईं 'दिग्विजय सिंह' की बेटी, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और नेताओं के पार्टी बदलने का दौर भी जारी है। इन सबके बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयासी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। श्रेयसी ने रविवार को भाजपा नेता और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

निशानेबाजी में अपनी अलग पहचान बना चुकी श्रेयासी अब सियासत में अपना निशाना आज़माना चाह रही हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि वह लालू यादव की राजद में जा सकती हैं, किन्तु यह महज अफवाह साबित हुई। अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ी जा चुकी श्रेयसी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं और 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने गोल्ड मैडल जीता था। इससे पहले ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में सिल्वर मैडल जीता था।

श्रेयसी की मां पुत्तल देवी भी सांसद रह चुकी हैं जो बांका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती रही हैं। किन्तु 2019 में गठबंधन के तहत जब यह सीट JDU के खाते में चले गई तो पुत्तल देवी ने बागी रूख अपना लिया और निर्दलीय चुनाव दंगल में कूद पड़ी। हालांकि वो चुनाव नहीं जीत पाईं थी। अब श्रेयासी के भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाएं चरम पर हैं। कहा जा रहा है कि श्रेयसी बांका या जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है।

ख़ुदकुशी साबित हुई सुशांत की मौत, शिवसेना बोली- किस बिल में चुप गई 'कंगना' ?

हाथरस मामले पर सियासत जारी, आज दिल्ली में 'सत्याग्रह' करेगी कांग्रेस

कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने इस मामले में की जांच की मांग

 

Related News