बिहार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

नई दिल्ली: बिहार बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से आरंभ होंगी और 24 फरवरी को इसका समापन होगा। वहीं बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी को समाप्त होगी। बिहार बोर्ड की 10वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 22 जनवरी के बीच होंगी और 12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के मध्य होंगी।

10वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल-

17 फरवरी- गणित 18 फरवरी- विज्ञान 19 फरवरी- सामाजिक विज्ञान 20 फरवरी- अंग्रेजी 22 फरवरी- मातृभाषा 23 फरवरी- द्वितीय भारतीय भाषा

12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल-

1 फरवरी- गणित 2 फरवरी- फिजिक्स 3 फरवरी- कैमिस्ट्री 4 फरवरी- अंग्रेजी 7 फरवरी- बायोलॉजी 8 फरवरी- हिंदी

बता दें कि बिहार बोर्ड की ये परीक्षाएं 2 शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। पेपर तीन घंटे का होगा और स्टूडेंट्स को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जिसमें वह पेपर को पढ़कर उसका विश्लेषण और आत्मचिंतन कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान उत्तर लिखने की अनुमति नहीं मिलेगी।

क्रिप्टो ट्रेडिंग और होल्डिंग में बाधा पैदा कर सकता है भारत

जानिए आज घटे या बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

भूकंप के झटकों से डोला राजस्थान, जानिए क्या रही तीव्रता

Related News