शहनाज ने सिद्धार्थ को बताया कम्पलीट पैकेज, कहा- 'इसलिए लड़कियां उस पर फ़िदा हो जाती है'

शहनाज गिल पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाती हैं। शहनाज की जोड़ी को सिद्धार्थ शुक्ला संग पसंद किया जाता है। दोनों के रिश्ते के बारे में बात करें तो वह बहुत बेहतरीन है। दोनों को खूब पसंद किया जाता है। वैसे दोनों को पहली बार बिग बॉस 13 के घर में देखा गया था। यही से दोनों के रिश्ते शुरू हुए थे। वैसे दोनों अब तक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। आप सभी जानते ही होंगे शहनाज और सिद्धार्थ दोनों एक दूजे की तारीफों के पूल बाँधने में भी पीछे नहीं है। कई इंटरव्यूज आते हैं जिनमे दोनों एक-दूजे की तारीफ करते हैं।

अब हाल ही में शहनाज के नए वीडियो की तारीफ सिद्धार्थ शुक्ला ने की थी और अब एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में सिद्धार्थ के बारे में बात की है। एक वेबसाइट से बात करते हुए शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को कम्पलीट पैकेज बताया है। उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान कहा, 'यही वजह है कि लड़कियां सिद्धार्थ पर फिदा हो जाती हैं।' शहनाज ने कहा, ''पहली बात तो सब सिद्धार्थ पर लाइन मारते हैं। मैंने ऐसा होते देखा है। वो एक कम्पलीट पैकेज है। लेकिन ये प्रॉब्लम भी है। लड़कियां उन्हें छोड़ती ही नहीं है।' इसी के साथ शहनाज से जब पूछा गया कि सिद्धार्थ शुक्ला को आइडियल पार्टनर बनाता है। इसके जवाब में शहनाज ने कहा कि 'आइडियल मैन होना वरदान और अभिशाप दोनों है।'

इसके अलावा शहनाज ने यह भी बताया कि सिद्धार्थ को क्या बात गुस्सा दिलाती है। शहनाज ने कहा, 'कोई भी अगर बिना लॉजिक की बात करे तो सिद्धार्थ को गुस्सा आ जाता है।' इसके अलावा शहनाज ने कहा, ''अगर आप कुछ बिना लॉजिक वाला उन्हें कहो तो वो आपको सही करते हैं। वह असल जिंदगी में भी काफी प्रोफेशनल हैं।''

पहली शादी को लेकर काम्या पंजाबी ने किये चौकाने वाले खुलासे

बंगाल में नहीं थम रही सियासी हिंसा, अब भाजपा नेता को मारी गई गोली, TMC पर आरोप

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोली यह अदाकारा- 'बॉलीवुड में महिला और पुरुषों में काफी असमानता है'

Related News