छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल,  पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार साय ने सत्ता वापसी के प्रयासों में जुटी भाजपा को झटका देते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। नंद कुमार साय चार दशक से ज्यादा समय से भाजपा के लिए काम कर रहे थे।

नंद कुमार साय को खुद सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। इसके बाद सीएम बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'जुड़ा हाथ से हाथ, मिला आपका साथ।भरोसे के साथ जारी है, आदिवासी हित की बात। स्वागत एवं अभिनंदन डॉ नंद कुमार साय जी।हाथ से हाथ जोड़ो…जारी है।।' वहीं, इससे पहले नंद कुमार साय ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया था कि भाजपा नेता ही झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने अपने इस्तीफे में खुद के खिलाफ साजिश रचने और अपनी गरिमा को ठेस पहुंचाने का इल्जाम लगाया। अपने इस्तीफे में नंदकुमार ने कहा कि, 'मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्यागपत्र दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारियां सौंपी हैं, मैंने उन्हें पूरी निष्ठा के साथ निभाया। इसके लिए मैं पार्टी का आभार प्रकट करता हूं।' 

पीएम मोदी को लेकर ऐसी बात कह गए कर्नाटक सीएम, जिसे सुन हर कोई हुआ हैरान

कर्नाटक चुनाव के लिए BJP ने जारी किया मैनिफेस्टो

बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, कहा- 'अखिलेश सच्चाई जानते हैं, इसलिए धरना दे रहे...'

Related News