गोलगप्पे और चाट का लुत्फ उठाते हुए नजर आई भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा सक्रीय रहती है। भूमि फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गोलगप्पों और चाट का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है। 

वीडियो में भूमि पर्पल टॉप में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप और पोनी से अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। अभिनेत्री पहले गोलगप्पे और चाट का मजा लेती हुई  दिखाई दे रही है। भूमि ने इस वीडियो पर लिखा- 'जब आप दिल्ली में हों' इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'दिल्ली की चाट में मेरा दिल है।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट के बारें में बात कि जाए तो भूमि हाल ही में फिल्म 'बधाई दो' में दिखाई दे रही है। इस मूवी में भूमि के साथ राजकुमार राव लीड रोल में दिखाई दिए थे। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'दि लेडीकिलर' में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म में भूमि के साथ अर्जुन कपूर दिखाई देंगे। 

 

झूठ बोलते हैं रणबीर कपूर, रणधीर कपूर ने किया चौकाने वाला खुलासा

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं रणधीर कपूर

Fact Check: सोशल साइट्स पर वायरल हो रही पठान फिल्म की कहानी, जानिए क्या है सच?

Related News