शरीर की मांसपेशिया मजबूत बनाता है दंडासन

योग के लाभों से आज पूरी दुनिया परिचित हो चुकी है और हर आसन के अपने लाभ और खूबियां है. दंडासन भी एक ऐसा ही आसन है जिसे का अभ्यास करने से हमारे शरिर को बहुत सारे लाभ प्राप्त होते हैं। इस आसन का अभ्यास करने से आपके कूल्हे और श्रोणि लचीले बनते है। इस आसन को रोजाना करने से मांसपेशियां मजबूत बनती है, कन्धे मजबूत होते हैं , रीढ़ की हड्डी से सम्बंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है, शरीर का पाचनतंत्र ठीक रहता है और शरीर का पोस्चर सही हो जाता है. उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोग इस आसान को न करें। अगर आपकी पीठ, कलाई या किसी और जगह गंभीर चोट है तो भी इस आसन को नहीं करना चाहिए। किसी भी आसान को करने से पहले किसी योगाचार्य या चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

सबसे पहले साफ, स्वच्छ और हवादार स्थान पर चटाई या क़म्बर बिछा लें और पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को मिलकर और तानकर रखें। अब अपने दोनों हाथों के बीच थोड़ी दूरी रखते हुए, छाती के बिलकुल सीध में हाथ को कोहनियों से मोड़कर रखें। इसके बाद अपने पुरे शरीर को तानते हुए साँस अंदर खींचे और पंजो पर शरीर का भार हुए दोनों हाथों के सहारे शरीर को तब तक ऊपर उठाएं। जब तक दोनों हाथ बिल्कुल सीधे न हो जाएं। अब आप श्वास छोड़ते हुए शरीर को धीरे-धीरे नीचे फर्श से थोड़ा ऊपर रखें और पुन: सांस लेकर शरीर को ऊपर ले जाएं। सांस लेकर ऊपर और सांस छोड़ते हुए नीचे आते हुए इस क्रिया को कई बार करें।

ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है यह आसन

शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है त्रिकोणासन

मोटापे को दूर भगाता है वक्रासन

 

Related News