अखिलेश के आने से पहले MLA रमाकांत यादव के परिवार पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपनी पार्टी के MLA रमाकांत यादव से जेल में मिलने आ रहे हैं। इससे पहले रमाकांत यादव के परिजनों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। दरअसल, प्रशासन ने रमाकांत यादव की बहू आशा यादव का घर कुर्क कर लिया है। गुरुवार को पुलिस की इस कार्रवाई से रमाकांत समर्थकों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि सपा MLA रमाकांत यादव कई मामलों में केस दर्ज होने के बाद इन जिनों आजमगढ़ की जेल में कैद हैं। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रमाकांत से मिलने के लिए 23 अगस्त को आजमगढ़ पहुँच रहे हैं। सपा के नेता और कार्यकर्ता अखिलेश के आगमन की तैयारियां कर रहे हैं। इसी बीच अदालत से आदेश लेकर पुलिस ने सपा विधायक की बहू के घर की कुर्की की है। बताया जाता है कि मैगना में चलने वाले एक ठेके से बड़ी तादाद में अवैध शराब का रैपर बरामद हुआ था। 

इसमें आशा यादव समेत 7 लोगों को आरोपित बनाया गया था। अन्य आरोपी जेल में हैं। जबकि आशा यादव फरार बताई जा रही हैं। विवेचक पवन सिंह ने बताया कि पवई थाना के मैगना बाजार में सरकारी देशी शराब की दुकान सरावां गांव के रहने वाले रामहरख यादव के नाम पर पंजीकृत थी। लेकिन इसे सपा MLA रमाकांत यादव की बहू आशा यादव चला रही थीं। उन्होंने बताया कि वहां से नकली शराब बेचीं जा रही थी। सूचना मिलने के बाद अक्टूबर 2021 में अवैध शराब का रैपर बरामद हुआ था। जिसके बाद अब कुर्की क़ी कार्रवाई की गई है। 

'विदेश की लड़कियों की तरह है CM नीतीश...कब पकड़ ले, कब छोड़ दें', विजयवर्गीय के बयान पर मचा बवाल

144 करोड़ का नुकसान.., वो आबकारी नीति, जिसमे बुरे फंसे AAP और मनीष सिसोदिया

CBI को लेकर शिंदे सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

 

Related News