आजमगढ़ में खुनी खेल, दो घंटे में दूसरी हत्या

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गुरुवार की सुबह दो घंटे के अंतराल पर दूसरा क़त्ल कर दिया गया। मेंहनगर कस्बा के तहसील के पास गुरुवार की सुबह 65 वर्षीय किसान की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। किसान का उसके पड़ोसी से भूमि को लेकर झगड़ा चल रहा था। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी समेत पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।

इससे पहले दीदारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरहन गांव के रहने वाले प्रधान के देवर राकेश सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह गांव के बाहर सड़क के किनारे उसकी लाश मिली। बुधवार की शाम वह दोस्त के साथ जौनपुर स्थित एक ढाबे पर दावत में गया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने गांव के पास सड़क जाम कर दी। एसपी ग्रामीण के भरोसे पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस रुपये के देन लेन में हुए विवाद को हत्या की वजह बता रही है। 

मेंहनगर कस्बा के जवाहर नगर के रहने वाले 65 वर्षीय बालचंद पुत्र मनई का तहसील के पास खेत है। खेत पर नलकूप है। गुरुवार को नलकूप पर गन्ना की पेराई हुई थी। बालचंद का भतीजा विजय व अजय ट्रैक्टर से गन्ना की खेप लेकर घर जा रहे थे। पीछे से बालचंद साइकिल से जा रहा था। रास्ते में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर बालचंद का क़त्ल कर दिया।

2020 में चांदी की कीमतों में हुई 45 प्रतिशत की वृद्धि

बढ़त पर बंद हुआ बाजार, शीर्ष पर बने रहे ये स्टॉक

म्यांमार ने जनवरी अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रतिबंध को बढ़ाया

Related News