बड़ी खबर! बढ़ते कोरोना मामलों ने बढ़ाई आफत, हुआ पूर्ण 'Lockdown' का ऐलान

पश्चिमी यूरोप में कोरोना के बढ़ते हुए केसों के बीच ऑस्ट्रिया में पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। आस्ट्रिया इस वक़्त कोरोना संक्रमण की नई लहर से जूझ रहा है। ऐसे में वह यूरोप में पूर्ण लाकडाउन का ऐलान करने वाला पहला देश बन गया है। इसके अतिरिक्त ऑस्ट्रिया के चांसलर एलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने अपने देश में फरवरी से अनिवार्य टीकाकरण का ऐलान किया है। शेलनबर्ग ने अगले साल 1 फरवरी 2022 से कोरोना टीकाकरण अनिवार्य करने की बात कही है।

बकौल शेलनबर्ग, लॉकडाउन सोमवार से प्रभावी तौर पर आरम्भ होगा। 10 दिनों के पश्चात् इसका मूल्यांकन किया जाएगा। शेलनबर्ग ने ऑस्ट्रिया के पश्चिमी टायरॉल राज्य में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "कई माहों के प्रोत्साहन के बाद भी, हम पर्याप्त व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए मनाने में कामयाब नहीं हुए हैं, ऐसे में अनिवार्य टीकाकरण ही एक शेष विकल्प है।”

वही यहीं पर उन्होंने सरकार के क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से भी भेंट की। उन्होंने टीकाकरण से मना करने वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य प्रणाली पर हमले का जिम्मेदार बताया। इस हफ्ते के आरम्भ में ही ऑस्ट्रिया ने उन लोगों पर लॉकडाउन लगा दिया था जिनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ था या जो हाल ही में स्वस्थ हुए थे। ऐसा करने वाला वह यूरोपीय संघ का प्रथम देश बन गया है। 

भारत में रेल से यात्रा करने को लेकर नेपाल ने लिया ये बड़ा फैसला

CM शिवराज सिंह चौहान ने दी विश्व बाल दिवस की शुभकामनाएं

इस वर्ष में हुई थी विश्व बाल दिवस की शुरुआत

Related News