विपश्यना के बाद केजरीवाल करवाऐंगे गले का आॅपरेशन

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगता है आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और सेक्स स्कैंडल कांड के विवादों से काफी थक गए हैं, जिसके कारण वे लंबा आराम लेना चाह रहे हैं। जी हां, विपश्यना करवाने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल अब गले की सर्जरी की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल 13 सितंबर को वे गले की सर्जरी के लिए बेंगलुरू रवाना होंगे। आॅपरेशन के बाद वे करीब 10 दिनों तक आराम भी करेंगे।

इतना ही नहीं आॅपरेशन के लिए जाने से पहले वे पंजाब राज्य में होने वाली चुनावी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे और पंजाब पहुंचकर चुनावी तैयारियों को जानेंगे। दरअसल वे 8 सितंबर से पंजाब यात्रा पर हैं, उनकी यात्रा 4 दिन के लिए होगी। इसके बाद 12 सितंबर को वे बेंगलुरू रवाना होंगे।

इतना ही नहीं अगले दिन उनका आॅपरेशन किया जा रहा है। जिसके बाद वे 22 सितंबर को वापस लौट जाऐंगे। उनकी अनुपस्थिति में दिल्ली राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया दिल्ली का कार्य संभालेंगे। हालांकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी 7 सितंबर को गोवा जाऐंगे जहां वे गोवा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।

संदीप कुमार सेक्स स्केंडल को लेकर अन्ना के निशाने पर केजरीवाल

कांग्रेस और बीजेपी ने किया बेड़ागर्क, 'AAP' बनी उम्मीद की किरण

Related News