पश्चिम बंगाल में सीबीआई मामले पर केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

नई दिल्ली : प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई मामले पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र को मोदी ने मजाक बना दिया है। संवैधानिक ढांचे पर प्रहार कर रहे है। पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली सरकार से एंटी करप्शन ब्रांच को छीन दिया। मोदी व अमित शाह की जोड़ी भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है। मैं कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता हूं।

जो घरेलू जिम्मेदारियों को नहीं संभाल सकता वह देश भी नहीं संभाल सकता : गडकरी

आज बंगाल जा सकते है केजरीवाल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद केजरीवाल आज कोलकाता जा सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैंने ममता दीदी से बात की और अपना समर्थन उनके साथ जताया। मोदी-शाह की जोड़ी काम पूरी तरह अजीब और लोकतंत्र के खिलाफ है। बता दें ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जंग का एलान कर दिया। ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना जारी है। 

भाजपा के 'शत्रु' बोले कांग्रेस की जुबान, कहा किसान योजना अन्नदाताओं का अपमान

ऐसा हुआ है पूरा मामला 

जानकारी के लिए बता दें कोलकाता में रोजवैली और शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंचे 15 सीबीआई अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के बीच रविवार को टकराव हुआ। कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के सभी अधिकारियों को हीरासत में लिया। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी भी अपने अधिकारी के पक्ष में धर्मतल्ला इलाके में धरने पर बैठ गईं।

बंगाल घमासान: रक्षा मंत्री बोलीं- CBI जाँच करे तो 'राजनितिक बदला', न करे तो 'तोते का पिंजरा'

बंगाल घमासान: ममता बोली - मरने के लिए तैयार, लेकिन झुकने के लिए नहीं

विमान के उड़ान भरने से पहले भारी पड़ा युवक को शराब का सेवन

Related News