साक्षी महाराज ने की केजरीवाल की आलोचना

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। दरअसल सांसद साक्षी महाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सर्जिकल स्ट्राईक को लेकर दिए गए बयान की आलोचना कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल पाकिस्तान की बोली बोल रहे हैं। हर कोई भारत के साथ है और सीएम केजरीवाल पाकिस्तान के समर्थन में बोल रहे हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि केजरीवाल को ऐसा नहीं कहना चाहिए था कि, 'भारत पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत दे.'

उनका कहना था कि पाकिस्तान का हीरो हाफिज सईद कहलाता है। ऐसे ही सीएम केजरीवाल को भी वहीं का हीरो कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उल्लू को दिन में नज़र नहीं आता है उसी तरह से सीएम केजरीवाल को कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है।

सर्जिकल स्ट्राइकः केजरीवाल की मांग का पाक मीडिया ने किया समर्थन

डेंगू को लेकर केजरी सरकार पर कोर्ट की गाज

Related News