केजरीवाल ने माना, दिल्ली में कोरोना महामारी की चौथी लहर, लेकिन तालाबंदी से इंकार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हालात बिगड़ने लगे हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में अधिक इजाफा होने से सभी अस्पतालों में एडमिट होने वाले मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है। लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNGP) अस्पताल के प्रशासन ने कहा कि अधिकाधिक तादाद में महामारी से ग्रस्त लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं।

दिल्ली में पिछले तीन सप्ताह में महामारी के मामलों में काफी इजाफा देखा गया है। बीते 24 घंटे में 3,500 से अधिक केस दर्ज हुए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात को स्वीकार किया है कि शहर महामारी की चौथी लहर से जूझ रहा है, हालांकि बीते दिनों उन्होंने लॉकडाउन लागू करने की बात से साफ मना कर दिया। LNGP में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. रितु सक्सेना ने कहा कि, "अस्पताल में बीते तीन से चार दिनों में एडमिट हो रहे मरीजों की तादाद में वृद्धि हुई है। इस समय अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों में से ज्यादातर की हालत गंभीर है। हालांकि इससे यह नहीं कहा जा सकता है कि अस्पताल में होने वाली मौत की तादाद में भी वृद्धि हो रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "गत वर्ष हमारा अस्पताल कोविड-19 के मरीजों का उपचार करने वाले सबसे बड़े अस्पतालों में से एक रहा है। अस्पताल में मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम है। हमारे पास फिलहाल 300 बेड है।"

धर्मेंद्र प्रधान का दावा, बोले - आने वाले दिनों में कम होंगी पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दुर्लभ रोगों के लिए राष्ट्रीय नीति को दी मंजूरी

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीएम फारूक अब्दुल्ला अस्पताल में हुए भर्ती

Related News