मदर्स डे से नफरत करते हैं अर्जुन कपूर, बताई वजह

अभिनेता अर्जुन कपूर को आज कौन नहीं जानता। अर्जुन ने बेहतरीन फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वैसे अर्जुन के इंडस्ट्री में जगह बनाने के पीछे उनकी माँ का हाथ है। जी दरअसल अर्जुन अपनी मां मोना सूरी कपूर के बहुत क्लोज रहे हैं। आज अर्जुन की मां इस दुनिया में नहीं है लेकिन अर्जुन हर पल उन्हें याद करते हैं। अब हाल ही में अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के नाम एक पोस्ट शेयर की है।

इसी के साथ ही अर्जुन ने ये भी बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो गए हैं। आप देख सकते हैं अर्जुन ने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कल (9 मई) मदर्स डे था, मैं इससे नफरत करता हूं।।।।कल (11 मई) मेरे एक एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन आपके बिना मैं अभी भी खोया हूं। इस फोटो की ही तरह। उम्मीद है कि आप ऊपर से देख मुस्कुरा रही होंगी और मेरी पीठ थपथपा रही होंगी।'' अर्जुन की इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ, संजय कपूर, रकुलप्रीत सिंह, मोहित मारवाह जैसे कई सितारों ने कमेंट किया है।

सभी ने उन्हें सब्र करने के लिए कहा है। वैसे अर्जुन की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे कि अर्जुन ने साल 2021 मे 11 मई के दिन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस समय उनकी फिल्म इशकजादे रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा थीं। उन्होंने उनके अपोजिट बेहतरीन किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आई थी और फिल्म ब्लॉकबस्टर भी रही थी।

आंध्र प्रदेश के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 11 कोरोना मरीजों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

IRDAI द्वारा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस पर 30 लाख का जुर्माना लगाने के बाद एसबीआई स्टॉक ट्रेड में आई कमी

कोरोना में भारत की मदद के लिए आगे आया Twitter, दिए 1।5 करोड़ डॉलर

Related News