शादी के बंधन में बंधे अर्जुन, तस्वीरें देखकर चौंक गए फैंस

मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) ने शादी कर ली है। जी दरअसल अर्जुन ने लॉग टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस (Carla Dennis) से मुंबई के ताज होटल में सीक्रेट वेडिंग की और इस शादी के फोटोज अब वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस शादी में दूल्हा बने अर्जुन व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखे वहीं उनकी दुल्हन बनीं कार्ला डेनिस सब्यसाची के लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं। अब इस समय इन दोनों ने इस वेडिंग के इनसाइड फोटोज वायरल हो रहे हैं जो कपल ने शेयर किये हैं। इसमें ये दोनों एक साथ काफी खुश और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने अपनी शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंधे। आप देख सकते हैं शादी के बाद दोनों एक दूसरे को लिपलॉक करते हुए भी नजर आए। वैसे शादी की इन फोटोज में अर्जुन और कार्ला काफी कोजी होते हुए दिखे। आप देख सकते हैं एक तस्वीर में कार्ला अपना मंगलसूत्र भी कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं। वैसे सुर्ख लाल कलर का लहंगा कार्ला के ऊपर काफी अच्छा लग रहा है। दूसरी तरफ अर्जुन व्वाइट कलर की शेरवानी में कार्ला संग काफी रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इन दोनों की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड के सितारे शामिल हुए थे। इस लिस्ट में बॉबी देओल सहित कई लोग पहुंचे और दोनों के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन को काफी एन्जॉय किया था।

आपको बता दें कि नवंबर 2020 में कानूनगो ने कार्ला डेनिस को प्रपोज किया था। सामने आने वाली खबरों की मानें तो ये कपल शादी बाद हनीमून के लिए जापान रवाना होगा। शादी के फोटोज को शेयर कर एक पोस्ट में अर्जुन ने लिखा- 'परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मैंने और कार्ला ने शादी की।मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता है कि मैं कितना ज्यादा खुश हूं।'

सुशांत से लेकर कार्तिक तक को डेट कर चुकीं हैं सारा, सौतेली माँ करीना को बुलाती हैं इस नाम से

शेफ संजीव कपूर पर बनेगी बायोपिक, हुआ एलान

देशभक्ति जगाने आ रहे परिणीति और हार्डी संधु, पोस्टर जारी

Related News