गाड़ी नहीं रोकी तो पुलिस ने चलाई गोली, एप्पल के मैनेजर की मौत

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में एप्पल कंपनी के एक मैनेजर को पुलिस की चेकिंग के दौरान गाड़ी ना रोकना बेहद महंगा पड़ गया है। अपनी इस गलती की कीमत उन्हें अपनी जान गवा कर चुकानी पड़ी है। 

टाइगर श्रॉफ की दीवानगी में दो बच्चे कर गए ऐसा काम

 

यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल (शुक्रवार) रात घटित हुई है। दरअसल यहाँ के एक प्रमुख मार्ग पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे एक कार पुलिस के बैरिकेट्स की और तेजी से बढ़ रही थी। कार को देख कर पुलिस ने उसे रोकने का इसरा किया लेकिन कार चला रहे व्यक्ति विवेक तिवारी ने गाड़ी रोकने के बजाये उसकी रफ़्तार और तेज कर दी। इसके बाद एक सिपाही ने कार पर गोली चला दी जिस वजह से कार एक खंबे से टकरा गई और विवेक तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। 

साक्षात्कार के बाद बेहतर पुलिस बलों की कुम्भ में होगी नियुक्ति

आपको बता दें कि विवेक मशहूर मोबाइल कंपनी एप्पल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। घटना के वक्त विवेक के साथ कार में सना नामक एक महिला भी थी। यह महिला भी मृतक विवेक के साथ ही काम करती थी। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त विवेक की तेज रफ़्तार कार से टकराकर दो पुलिस कॉन्टेबल को भी गंभीर चोटें लगी है और अब उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

ख़बरें और भी 

पंजाब : AIG रणधीर सिंह पर कानून की छात्रा से रेप का आरोप, मामला दर्ज

2014 रैली मामले में बरी हुए अरविन्द केजरीवाल, 7 अन्य लोगों को भी राहत

फ्लाइट मिस हुई तो रनवे पर ही दौड़ लगाना कर दी शुरू, जानिए फि र क्या हुआ

Related News