अपना दल की प्रमुख कृष्णा पटेल ने BJP को बताया डायन, पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट

लखनऊ। अपना दल ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली व सूची जारी कर दी है। हालांकि पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि भाजपा अपने ही बच्चों को खा रही है। एनडीए के कार्यकाल को ढाई साल का समय बीत गया लेकिन अभी तक जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है।

कथित तौर पर उन्होंने भाजपा को डायन कह दिया। उनका कहना था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपना दल के भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर भ्रांति फैला रहे हैं गौरतलब है कि पहली सूची में अपना दल ने 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटले वाराणसी की रोहनिया सीट से चुनावी मैदान में होंगी। उनकी बेटी और अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने बताया कि अपना दल विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेगी।

भाजपा ने भरी UP में चुनावी हुंकार, अमित शाह ने जारी किया मैनिफेस्टो

गठबंधन के बाद आज पहली बार साथ नजर आएंगे राहुल - अखिलेश

राहुल-अखिलेश प्रेस कॉन्फ्रेंस: अखिलेश ने कहा मैं और राहुल सायकल के दो पहिए

 

 

 

 

Related News