अनुष्का का स्टेच्यू करेगा बात

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी—मानी अभिनेत्री हैं। कई हिट ​फिल्में देने वाली यह अभिनेत्री किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहती है। अभी कुछ दिन पहले ही सड़क पर अपनी गाड़ी से कचरा फेंकने के लिए एक व्यक्ति को अनुषका ने कड़ी फटकार लगाई थी। इसका वीडियो विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट  किया था, जिसके बाद अनुष्का और उनके पति विराट कोहली को खूब ट्रोल किया गया था। अब एक बार फिर अनुष्का शर्मा चर्चाओं में हैं। 

खबरों के अनुसार, अब अनुष्का शर्मा का स्टेच्यू उनकी भाषा में बात करेगा। अरे चौंक गए न आप, तो आइए हम आपको बता दें कि  असल बात क्या है। जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड की इस अभिनेत्री का वैक्स स्टेच्यू मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया जा रहा है। खबरें हैं कि अब अनुष्का भी दुनिया की बड़ी हस्तियों के साथ खड़ी दिखाई देंगी।  इतना ही नहीं खबरों में बताया जा रहा है कि अनुष्का का यह वैक्स स्टेच्यू न केवल बड़ी हस्तियों के साथ लगेगा, बल्कि यह बात भी करेगा। जानकारी के अनुसार, यह पहली बार है, जब किसी सेलिब्रिटी का बोलने वाला स्टेच्यू इस म्यूजियम में लगाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैडम तुसाद म्यूजियम में अनुष्का का स्टेच्यू लगने की जानकारी पुरी तरह से पुख्ता है और इसके लिए संग्रहालय के मैनेजमेंट के तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जानकारी मिली है​ कि मैडम तुसाद म्यूजियम  अनुष्का के इस स्टेच्यू के  साथ ही अपना बोलने वाला फीचर लांच कर रहा है, जिससे इस बॉलीवुड बाला का स्टेच्यू अपने फैंस से बातें कर सकेगा। 

खबरों के अनुसार,  अनुष्का का यह स्टेच्यू अपने हाथ में फोन पकड़े होगा। जानकारी मिली है कि इस फोन से अनुष्का की आवाज आ सकती है। बता दें कि मैडम तुसाद संग्रहालय में देश—दुनिया के कई नामी सेलिब्रिटीज के वैक्स स्टेच्यू लगे हुए हैं, इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। 

Video : विदेशी सड़कों पर रोमांटिक हुए विरूष्का, सरेआम कर लिया Kiss

माही के बर्थडे सेलिब्रेशन में ट्रोलिंग का शिकार हुई अनुष्का

MSD बर्थडे : क्रिकेट के राजा के जन्मदिन पर उड़े बॉलीवुड की रानी के रंग

 

Related News