अनुष्का शर्मा ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, निभाएंगी इस महान क्रिकेटर का किरदार

हिंदी सिनेमाबकी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2018 में फिल्म 'जीरो' की थी। इस फिल्म के बाद से ही अनुष्का ने किसी फिल्म को साइन नहीं किया है । वर्ष 2019 में अनुष्का को केवल स्टेडियम या किसी इवेंट में ही देखा गया है। उनके फैन्स ने भी उन्हें काफी मिस किया। परन्तु अनुष्का को स्क्रीन पर मिस कर रहे उनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है।इसके अलावा   अनुष्का जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी इस आगामी फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। ऐसा कह रही हैं ये तस्वीरें। 

जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड में नजर आ रही हैं। उनके साथ भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी नजर आ रही हैं। दरअसल कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। तस्वीरो में अनुष्का भारतीय क्रिकेट की जर्सी में काफी जच रही हैं। वहीं तस्वीरों को देखकर सभी की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

कई लोगों का कहना है कि दोनों मिलकर किसी विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। तो कई लोगों का कहना है कि फिल्म का प्रोमो शूट किया जा रहा है। तस्वीरों में अनुष्का इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई हैं। तो वहीं झूलन जींस और जैकेट पहने नजर आ रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं।वही  इसके बाद से ही वो किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। कहा जा रहा था कि ये फिल्म फ्लॉप होने की वजह से अनुष्का ने ब्रेक लिया है। वहीं अनुष्का ने एक मिडिया रिपोर्टर से बात करते हुए इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।

 

2019 में दे चुकी है कई हिट फिल्मे, अब Bell Bottom में नजर आएँगी अक्षय कुमार के साथ

BB13 : दीपिका ने सारा अली खान से सीखा यहाँ काम करना, अभिनेत्री को बोला लव यू

इस टिकटोक स्टार के डांस वीडियो को देख बॉलीवुड बोला ब्रिलिएंट, महानायक ने कहा-wow

Related News