ब्लैक मोनोकनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आईं अनीता हसनंदानी

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं। आए दिन वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ जाती हैं। अब हाल ही में एक बार फिर उन्हें उनका बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया है। जी दरअसल हाल ही में अनीता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर की मोनोकनी पहने दिखाई दे रही हैं। वैसे अनीता ने इन सभी तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'उन्हें पूरी तरह से गलत लगता है। हम महिलाएं असली हीरो हैं। कहानी खत्म।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस मोनोकनी में अनीता ने साल 2019 में भी फोटो शेयर की थी जो बेहतरीन थीं। उस दौरान उनकी खूब तारीफें हुईं थीं। इस समय रोहित और अनीता अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी दरअसल कपल ने अक्टूबर के महीने में एक इनोवेटिव वीडियो के जरिए ये खुशखबरी फैन्स संग साझा की थी और अब जल्द ही दोनों बच्चे को दुनिया में लाने वाले हैं। वैसे आप देख रहे होंगे एक्ट्रेस लगातार इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटोज शेयर कर रही हैं।

हर दिन उनका नया अंदाज दिखाई दे रहा है। वैसे अनीता हसनंदानी की शादी के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2013 में रोहित रेड्डी संग शादी की थी। वहीँ उनके करियर के बारे में बात करें तो अनीता टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वह सबसे पहले साल 1999 में ताल फिल्म में नजर आईं थीं और उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

पर्पल ड्रेस में 'सवार लूं' सॉन्ग पर डांस करते नजर आईं हिना खान

PROMO: जैस्मिन ने तोड़ी राखी की नाक, जोर-जोर से सिर पीटने लगी एक्ट्रेस

जैद दरबार को गोद में उठाकर गौहर खान ने दिया पोज

Related News