सरेंडर की तैयारी में अमृतपाल सिंह, छावनी में तब्दील हुआ अमृतसर, स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा बढ़ी

चंडीगढ़: सिखों के लिए अलग देश खालिस्तान की मांग करने वाला वारिस पंजाब दे का मुखिया अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को लगभग दो हफ्ते तक छकाने के बाद सरेंडर करने की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार (29 मार्च) की सुबह ही अमृतपाल होशियारपुर जिले में देखा गया था, मगर पुलिस को चकमा देकर वह भाग निकला था। मगर, आखिर में लुका छिपी का खेल ख़त्म  होता दिख रहा है।

इस बीच पंजाब पुलिस में कुछ बड़े बदलाव भी हुए हैं। जालंधर ग्रामीण के SSP स्वर्णदीप सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अमृतसर में DCP इन्वेस्टिगेशन के पद पर पोस्टिंग दी गई है। इसके साथ ही जालंधन ग्रामीण का SSP मुखविंदर सिंह को बनाया गया है। पंजाब पुलिस सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली सहित कई राज्यों में घूमने के बाद अमृतपाल सिंह खुद ही सरेंडर करना चाह रहा है।

सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल सिंह अकाल तख्त के जरिए किसी गुरुद्वारे में ही सरेंडर कर सकता है। इस बीच प्रशासन ने अमृतसर जिले की सरहदों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसका कारण यह है कि इसी जिले में पवित्र स्वर्ण मंदिर स्थित है और प्रशासन को आशंका है कि वह यहां भी घुस सकता है। ऐसा करके वह धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर सकता है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से ही पंजाब पुलिस को चकमा दे रहा है। 

वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव करने वालों की अब खैर नहीं, होगी 5 साल की जेल ! रेलवे ने दी चेतावनी

'रामचरितमानस का बहिष्कार करें' ! केजरीवाल के विधायक राजेंद्र पाल गौतम का विवादित बयान

बिहार से हरियाणा और राजस्थान तक होगी बारिश, जानिए अपने राज्य का हाल

Related News