अमर सिंह को दी मुलायम ने बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दल प्रचार - प्रसार में लगे हैं ऐसे में सपा भी अपना रथ लेकर चुनावी मैदान में है लेकिन सपा को सबसे अधिक परेशानी पार्टी की अंर्तकलह से हो रही है। कथित तौर पर सीएम अखिलेश यादव सरकार के प्रचार में लगे हैं तो दूसरी ओर पार्टी संगठन विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारियां देने में लगा है। ऐसा ही एक कार्य सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने किया है।

दरअसल मुलायम ने अपने करीबी दोस्त अमर सिंह को समाजवादी पार्टी के संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया है। गौरतलब है कि अमर सिंह को 20 सितंबर को ही सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। हालांकि कथिततौर पर कहा जा रहा है कि सीएम अखिलेश यादव अमर सिंह को पसंद नहीं करते हैं।

इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री आजम खान ने अमर सिंह का तब विरोध किया था जब उनका चयन पार्टी के नेताओं द्वारा राज्यसभा की सीट के लिए किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ नेता अभी भी अमर सिंह का विरोध कर सकते हैं।

मोदी का समर्थन करने पर सपा को खटके अमर सिंह

अमर सिंह ने किया पीएम मोदी का समर्थन

 

 

Related News