रणवीर-आलिया की इस बेहतरीन फिल्म के सेट से वायरल हुई तस्वीरें, रिक्शा में दिखे धर्मेंद्र

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह एवं आल‍िया भट्ट दिल्ली में अपनी मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूट‍िंग कर रहे हैं। दिल्ली के शूट‍िंग लोकेशंस से अब तक आल‍िया एवं रणवीर की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। अब दोनों सितारों की कुछ और फोटोज सामने आई हैं जिनमें दोनों का नया लुक देखा जा सकता है। सेट से आल‍िया एवं रणवीर ही नहीं बल्क‍ि धर्मेंद्र एवं शबाना आजमी की तस्वीरें भी देखने को मिली। 

वही शुक्रवार को आल‍िया एवं रणवीर दिल्ली के कुतुब मीनार में शूट‍िंग कर रहे थे, जहां प्रशंसकों ने उनकी फोटोज अपने कैमरे में कैप्चर कीं। इसमें आल‍िया स्लीवलेस व्हाइट ब्लाउज, व्हाइट एंड पिंक बॉर्डर वाली साड़ी, हाथों में चूड़‍ियां, कान में झुमके एवं माथे पर बिंदी लगाई दिखाई दे रही हैं। उनका लुक ट‍िपिकल इंड‍ियन लुक है। 

वहीं रणवीर आश‍िक आवारा की भांति लग रहे हैं। वे व्हाइट डेन‍िम जैकेट, रिप्ड व्हाइट डेन‍िम, गले में चेन लगाए आल‍िया के पीछे पीछे दिखाई दिए। कुछ फोटोज में रणवीर आल‍िया को हंसाते हुए भी नजर आए। धर्मेंद्र को भी दिल्ली में ई-रिक्शा की सवारी लेते देखा गया। वहीं शबाना आजमी अपने क्रू के साथ नजर आई। एक फोटो में करण, रणवीर को सीन समझाते हुए नजर आए। आल‍िया एवं रणवीर की इन तस्वीरों को देख लगता है, ये फिल्म के सीन्स हैं। 

अनन्या पांडे के साथ विजय देवरकोंडा ने शेयर की फोटो, दिया ये स्पेशल कैप्शन

एक बार फिर फैंस से नाराज हुए सलमान खान, वीडियो शेयर कर कर डाली ये रिक्वेस्ट

दिल्ली की सड़कों पर नजर आए 'कार्त‍िक आर्यन', अचानक पड़ी लोगों की नजर और फिर...

Related News