नाराज़ मुसलमानों को मनाने में जुटे अखिलेश यादव, आज़म खान के बाद अब शहजिल इस्लाम से मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) में मचे उथल-पुथल के बीच पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मुस्लिम नेताओं को मनाने का प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार, आज सपा का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक शहजिल इस्लाम से मुलाकात करने के लिए बरेली जा रहा है। इस प्रतिनिधि मंडल में संजय लाठर, कमाल अख्तर समेत कई कार्यकर्ता शामिल है। दरअसल, कुछ दिनों पहले सपा के MLA शहजिल इस्लाम के अवैध पेट्रोल कम पर कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने उसे जमींदोज़ कर दिया था, जिसके बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल शहजिल इस्लाम और उनके परिवार से मिलने जा रहा है। यह प्रतिनिधि मंडल बरेली पहुंचकर जिलाधिकारी से मिलेगा।  

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले बरेली जिले की भोजिपुरा विधानसभा सीट से सपा MLA शहजील इस्लाम अंसारी का विवादित बयान वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा था कि  'यदि योगी अपशब्द कहने का काम करेंगे, तो हम लोग भी चुप नहीं बैठेंगे। हमें परेशान और निराश होने की आवश्यकता नहीं है। एक मजबूत विपक्ष यूपी में मौजूद है। ऐसे में यदि उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं गोली निकलेगी।'

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से कई मुस्लिम नेताओं ने अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। सहारनपुर के मुस्लिम नेता सिकंदर अली ने यह कहते हुए सपा से त्यागपत्र दे दिया कि उन्हें इस पार्टी में घुटन हो रही है। इसके साथ उन्होंने कहा कि, 'अखिलेश यादव को मुसलमानों के वोट तो चाहिए, मगर मुस्लिमों के मुद्दों को वह नहीं उठाना चाहते हैं।'

'जल्द पिता से मिलकर दूंगा इस्तीफा...', खबरों में छाया लालू यादव के बेटे का ट्वीट

अलवर में प्राचीन मंदिर तोड़े जाने पर तीन अधिकारी निलंबित, लेकिन कांग्रेस MLA पर अब भी कोई कार्रवाई नहीं

मोदी सरकार के 8 साल का जश्न मनाएंगे भाजपा, मई में देशभर में होंगे कई आयोजन

 

Related News