सुहाना खान को किस करते नजर आए अगस्त्य नंदा, वायरल हुआ VIDEO

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह फैशन डिजाइनर तानिया श्रॉफ के जन्मदिन में गई थीं। लौटते समय अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा उन्हें ड्रॉप करने आए तो फ्लाइंग किस भी दिया। इस वीडियो को देखकर उनके लिंकअप की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 

आपको बता दें कि सुहाना और अगस्त्या साथ में डेब्यू कर रहे हैं। दोनों जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में साथ दिखाई देंगे। बता दें कि तान्या श्रॉफ सुनील शेट्टी के बेटे अहान की गर्लफ्रेंड हैं। वीडियो में वे दोनों भी दिखाई दे रहे हैं। तानिया शेट्टी के जन्मदिन की पार्टी में कई स्टार किड्स पहुंचे थे। इनमें सुहाना खान, आर्यन खान, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अगस्त्या नंदा, निर्वान खान, अंजिनी धवन सम्मिलित हैं। सोशल मीडिया पर बर्थडे बैश की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इनमें से सुहाना और अगस्त्य नंदा की क्लिप पर गॉसिप आरम्भ हो गई है। 

वीडियो में नजर आ रहा है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना बाहर आती हैं। साथ में तान्या, अहान शेट्टी और अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं। अगस्त्य सुहाना को गाड़ी के पास छोड़ने जाता हैं। कार का दरवाजा खोलते हैं। इसके बाद फ्लाइंग किस करते हैं। सुहाना एवं अगस्त्य की डेटिंग की खबरें पहले भी सुर्खियां बन चुकी हैं। कुछ समय पहले एक सोर्स ने कन्फर्म किया था कि सुहाना और अगस्त्य रिश्ते में हैं। सूत्रों के अनुसार, कपूर परिवार के क्रिसमस ब्रंच में अगस्त्य ने शाहरुख खान की बेटी को बुलाया था। इसमें उन्होंने सुहाना को अपनी पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था।  

प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस स्टार ने खोली बॉलीवुड की पोल, किए हैरतंअगेज खुलासे

शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, दी ये प्रतिक्रिया

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड में "राजनीति से थक चुकी थीं", जानिए ऐसा क्या हुआ?

Related News