फिर मिली मुंबई में जगह-जगह ब्लास्ट की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

मुंबई: नए वर्ष के स्वागत में दुनिया भर के लोग सेलिब्रेशन के मूड में हैं। भारत में भी लोग लोग पार्टी के लिए कई प्रकार से तैयारियाँ कर रहे हैं। इसी बीच मुंबई पुलिस को एक व्यक्ति का कॉल प्राप्त हुआ है, जिसमें बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। कॉल मिलने के पश्चात् मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई। हालाँकि, अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

दरअसल, शनिवार (30 दिसंबर 2023) की शाम लगभग 6 बजे पुलिस को एक कॉल आया। कॉलर ने मुंबई में कई स्थानों पर धमाके करने की धमकी दी तथा फिर फोन काट दिया। तत्पश्चात, पुलिस कॉल करने वाले शख्स का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही शहर में जगह जगह तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में नए वर्ष का जश्न जोर-शोर से मनाया जाता है। ऐसे में पुलिस अलर्ट मोड में रहती है। दिल्ली में भी पुलिस दो दिन पहले से ही वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। दिल्ली के बाहर से जाने वाली गाड़ियों की तहकीकात की जा रही है।

दरअसल, 26 दिसंबर को भी मुंबई पुलिस को ऐसी ही एक कॉल आई थी। उसमें बताया गया था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिस समेत मुंबई के 11 बैंकों पर बम रखा गया है तथा उन्हें उड़ा दिया जाएगा। यह धमकी को RBI को एक ईमेल के माध्यम से दी गई थी। इसको देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दिया था। हालाँकि, यह कॉल झूठी साबित हुई। इसमें मुंबई अपराध शाखा ने 3 लोगों को पकड़ा है। इसमें से एक की पहचान आदिल रफीक के रूप में हुई है। दूसरा उसका रिश्तेदार और तीसरा उसके रिश्तेदार का दोस्त है। इन लोगों को गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया गया है।

मन की बात में PM मोदी की अपील, बोले- 'अयोध्या और राम पर बने भजन को #shriRamBhajan के साथ करें शेयर'

'कभी भी गिर सकती है नीतीश सरकार', गिरिराज सिंह का बड़ा दावा

क्रिकेट खेलते-खेलते 22 वर्षीय लड़के को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत

Related News