आखिर इतनी खास क्यों है आज की दिनांक, जानिए 2 फरवरी का इतिहास और महत्त्व

आज के दिन इंडिया और वर्ल्ड में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। जन्म और मृत्यु का चक्र हमेशा चलता रहा है। वर्ष का हर दिन किसी की जन्मतिथि तो किसी की पुण्यतिथि के रूप में इतिहास में भी दर्ज हो चुकी है।

नंगंगोम बाला देवी जन्म- 2 फ़रवरी, 1990 इंडिया की महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं। दिसंबर 2020 को यूरोप की प्रोफेशनल लीग में गोल करने वाली वह पहली भारतीय महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी बन गई थी।

तो चलिए जानते है 02 फरवरी की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे: आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, स1 जनवरीत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस आदि।

2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-

1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ। 1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत हुई। 1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने। 1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया। 1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना हुई। 1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने। 1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1890 - अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ। 1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में 'फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी' की स्थापना की। 1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ। 1913 - न्यूयार्क में 'ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल' की ओपनिंग हुई। 1920 - फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया। 1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस' पहली बार प्रकाशित किया गया। 1939 - हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये। 1952 - मद्रास में भारत ने पहला टेस्ट क्रिकेट जीता। 1953 - अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया। 1966 - पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया। 1982 - सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया। 1990 - अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया। 1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा। 1997 - चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता। 1999 - आस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास। 2001 - भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति। 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण काण्ड में पाकिस्तान के तीन व्यक्ति गिरफ़्तार। 2004 - स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फ़ेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है। 2007 - अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। 2008 -  राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन 'गोल्डन चैरियट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया था। राज्यपाल बी. एल. जोशी ने बी. के. गुप्ता को उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की शपथ का आयोजन हुआ था।      केन्या में शान्ति स्थापित करने के लिए विपक्ष  के मध्य समझौता पूरा हुआ था। दुबई के शासक शेख़ मुहम्मद बिन राशिद अल मखदूम ने अपने पुत्र शेख़ हमदान को अपने उत्तराधिकारी के रूप में शाहज़ादा घोषित कर दिया गया था। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिक्ख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हो चुका है। 

2 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति:-

1990 - बाला देवी - भारत की महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं। 1989 - अनुराधा थोकचोम - भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। 1970 - अन्नपूर्णा देवी यादव - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। 1925 - जीत सिंह नेगी - उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे। 1922 - बी. बी. लिंगदोह - मेघालय के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। 1916 - दसरथ देब - भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिज्ञ थे। 1889 - राजकुमारी अमृत कौर - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता। 1890 - अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ। 1902 - मोटूरि सत्यनारायण - दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक 1915 - खुशवंत सिंह - भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार। 1979 - शमिता शेट्टी, भारतीय अभिनेत्री 1909 - मोहिंदर सिंह रंधावा - भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे। 1884 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।

2 फ़रवरी को हुए निधन:-

2013 - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे। 1958 - बलुसु संबमूर्ति - मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी। 1969 - खूबचंद बघेल - स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे। 1960 - चतुरसेन शास्त्री - हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार। 1978 - गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार) (5 जून, 1901) 2007 - विजय अरोड़ा, भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता (जन्म- 1944) 1982 - मोहन लाल सुखाड़िया - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री। 1907 - दमित्री मेंडलीव - आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक थे।

पोलार्ड की कप्तानी में भारत पहुंची कैरेबियन टीम, क्वारंटाइन में रहेगी 3 दिन

वित्त वर्ष 2022/23 में महामारी से भारत के राजकोषीय घाटे को खतरा: मूडीज

ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा दूल्हों को ये दुख! MP में फिर लुटेरी निकली दुल्हन, मचा बवाल

Related News