अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान के आतंकियों पर किए गए हवाई हमले में 8 नागरिकों की मौत

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों को टारगेट बनाकर किए गए हवाई हमले में एक बच्चे सहित आठ नागरिकों के मारे जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। यह जानकारी सरकारी अधिकारी ने शनिवार को दी है। ज्ञात हो कि अमेरिका और तालिबान के बीच शांति के लिए बातचीत चल रही है। यह एयर स्ट्राइक शुक्रवार को नांगरहार के पूर्वी प्रांत में किया गया था।

प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानाई ने स्थानिता मीडिया को बताया है कि, "दुर्भाग्यवश तालिबान के खिलाफ एक अभियान में एक बच्चा सहित आठ नागरिक मारे गए थे।" प्रांतीय काउंसिल के सदस्य अजमल उमर ने कहा है कि नागरिक पिकनिक मना कर वापस आ रहे थे, तभी वे हमले की चपेट में आ गए। वहीं नांगरहार के सुरक्षा अधिकारी ने यह भी बताया है कि आर्मी के अभियान में नौ तालिबान लड़ाके भी मारे गए हैं।

हालांकि तालिबान ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि सुरक्षाबलों के हमले में 11 नागरिकों की मौत हो गई हैं। वाशिंगटन में विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि संभावित शांति समझौते के रूप में अमेरिका और तालिबान सात दिनों के लिए हिंसा को कम करने के लिए राजी हो गए हैं। इस बयान के कुछ घंटे बाद ही नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

कोरोनावायरस के चले सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, जानिये क्या रहा आज का भाव

Vodafone Idea के कारोबार पर लटक रही है तलवार, एक लाख से भी ज्यादा लोग होंगे बेरोजगार

मोबाइल टैरिफ के फिर बढ़ सकते है दाम, AGR पर SC की सख्ती का असर

Related News