टाटा से आर-पार के मूड़ में साइरस मिस्त्री

नई दिल्ली :  टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अब रतन टाटा से आर-पार लड़ाई के मूड़ में है। ताजा घटनाक्रम में सोमवार को मिस्त्री ने न केवल टाटा समूह की 6 कंपनियों से अपना त्यागपत्र सौंप दिया है वहीं उन्होंने यह भी कह दिया है कि वे अपनी लड़ाई को बड़े स्तर पर ले जाने से पीछे नही हटेंगे।

गौरतलब है कि बीते दिनों टाटा समूह से मिस्त्री को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और इसके बाद से ही टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा तथा साइरस मिस्त्री के बीच शब्दों के तीर चलने शुरू हो गये है। मिस्त्री का कहना है कि उन्होंने टाटा समूह को आगे बढ़ाने के लिये मेहनत की थी, लेकिन इसका परिणाम उन्हें अध्यक्ष पद खोने के रूप में मिला है। मिस्त्री ने कहा कि उन्हें भले ही समूह की तरफ से निर्वासित कर दिया गया हो लेकिन इसके बाद टाटा समूह में कुछ ठोस कार्य नहीं होने वाले है।

टाटा कंपनियों के चेयरमैन पद नहीं छोड़ेंगे साइरस मिस्त्री

Related News