कोहरे के कारण हुआ हादसा, ट्रैक्टर और बस की भिड़ंत में 5 की मौत

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के गारियाबंद में एक गंभीर हादसा हो गया। दरअसल यहां पर एक ट्रैक्टर और बस में भिडंत हो गई। ट्रैक्टर और बस की भिडंत में करीब 5 लोग मारे गए। तो दूसरी ओर करीब 25 से अधिक लोग घायल हो गए। वाहन दुर्घटना को लेकर घायलों के परिजन परेशान रहे तो दूसरी ओर दुर्घटना होने के बाद लोग घबरा गए।

हादसे के कारण काफी देर तक यहां पर यातायात प्रभावित हुआ। हादसा इतना गंभीर था कि टक्कर की आवाज आसपास मौजूद लोगों ने सुनी और वे अपने घरों से और आसपास से निकलकर दौड़ते हुए वहां पहुंचे। वाहनों की हालत बेहद खराब थी। 

ऐसे में घायलों को वाहनों में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारण को लेकर बताया जा रहा है कि कोहरा अधिक होने के कारण वाहन चालक को वाहन नहीं दिख पाया और टक्कर हो गई। घायलों का उपचार किया जा रहा है। अब पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। 

बस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल

सात फेरे करते है दुर्घटना से बचाव

 

 

 

 

 

Related News