उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। बृहस्पतिवार को पार्टी ने पांचवीं सूची जारी की। आम आदमी पार्टी ने सुनीता बाजवा को बाजपुर से टिकट दिया है। लिस्ट में कुल 6 व्यक्तियों का नाम है। AAP प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह खबर दी। अब तक  आम आदमी पार्टी 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। अब तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना बाकी रह गया है।

जनता के बीच जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू करा रहे उम्मीदवार:- वही इससे पहले 25 जनवरी को आम आदमी पार्टी ने 10 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि क्षेत्र में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को रूबरू करा रहे हैं।

किस सीट पर कौन उम्मीदवार:- बदरीनाथ  -  भगवती प्रसाद मंडोली कर्णप्रयाग -   दयाल सिंह बिष्ट रुद्रप्रयाग  -  किशोरी नंदन डोभाल नरेंद्रनगर  -  पुष्पा रावत प्रतापनगर -   सागर भंडारी चकराता -   दर्शन डोभाल हरिद्वार  -  संजय सैनी रुड़की  -  नरेश प्रिंस पिथौरागढ़  -  चंद्रप्रकाश पुन्हेड़ा गंगोलीहाट  -  बबीता चंद

पंजाब चुनाव: सिद्धू को घर में ही पटखनी देने का प्लान, अकाली दल ने मजीठिया को बनाया हथियार

टीपू सुल्तान के नाम पर छिड़ा विवाद! BJP के विरोध पर बोले संजय राउत- ये सब इतिहासचार्य इतिहास बदलेंगे?

'मुझे फॉलोवर नहीं मिल रहे..', राहुल के आरोप पर भाजपा बोली- अब EC को लिख दो कि वोट नहीं मिल रहे

Related News