अमानतुल्लाह मामले में कुमार विश्वास का समर्थन करने वाले विधायको पर गिरी गाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में अंर्तकलह का दौर है। जिस तरह से राजनीतिक तौर पर आम आदमी पार्टी में राजनीतिक चालें चली जा रही हैं उससे तो ऐसा ही प्रतीत होता है। दरअसल पार्टी के जो विधायक डाॅ. कुमार विश्वास के साथ खड़े नज़र आ रहे थे उनका कद पार्टी में कम किया जा रहा है। ऐसे में अमानतुल्लाह को कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार अब ऐसे विधायक जो कि डाॅ. कुमार विश्वास के साथ खड़े थे उन्हें दिल्ली विधानसभा की समितियों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा द्वारा विभिन्न समितियों और चेयरमैन के नाम की घोषणा की गई। जानकारी सामने आई है कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक सोमनाथ भारती और अलका लांबा के महत्व को कम कर दिया गया है। अब प्रीविलेज कमेटी के प्रमुख सोमनाथ भारतीय को इस समिति से हटा दिया गया है।

दूसरी ओर भावना गौड़, अलका लांबा, कैलाश गेहलोत आदि को समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की अंर्तकलह बढ़ सकती है मगर इससे अमानतुल्लाह और उनके समर्थक प्रसन्न हो सकते हैं।

जानिए यदि MCD में भाजपा हारी तो उसे क्या होगा फायदा

उपचुनाव : AAP ने मानी हार, कहा : दोबारा जनता के लिए काम करेंगे

 

Related News