दिवाली के दिन अपने लुक्स से आमना शरीफ और मौनी रॉय ने मचाया धमाल

दीवाली के मौके पर टीवी सितारे जमकर जश्न मनाते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल इस बार भी टीवी सितारों ने जमकर जश्न मनाया है। इस बीच अगर सबसे सुंदर किसी की तस्वीरें सामने आईं हैं तो वह हैं आमना शरीफ और मौनी रॉय की। जी दरअसल टीवी की नागिन मौनी रॉय दीवाली को और भी खास बनाने के लिए अपनी बेस्टफ्रेंड आमना शरीफ के घर जा पहुंची। इस दौरान दोनों ने जमकर फोटोज क्लिक करवाईं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में आमना शरीफ और मौनी रॉय एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। वैसे तस्वीर में दोनों अदाकाराएं बहुत ही प्यारी लग रही हैं। आप देख सकते हैं एक तस्वीर में आमना शरीफ अपने पति अमित कपूर के साथ तस्वीर क्लिक करवा रही हैं। इस तस्वीर में इन दोनों की जोड़ी शानदार लग रही है। वैसे आमना शरीफ के पति अमित कपूर मौनी रॉय को अपनी मुंह बोली बहन मानते हैं और इस वजह से मौनी लगातार आमना के घर आती रहती हैं।

वैसे तस्वीरों में आमना शरीफ ने येलो अवतार अप्नाया है। वहीं मौनी रॉय व्हाइट गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। मौनी रॉय ने ब्लैक कलर का ब्लाउज कैरी किया है जो बेहतरीन दिख रहा है। वैसे हर बार आमना शरीफ और मौनी रॉय की गहरी दोस्ती देखकर फैंस बहुत खुश होते हैं और इस बार भी सभी बड़े खुश हैं। फिलहाल देखिये दोनों के यह फोटोज, जो दिल छू रहे हैं।

जस्टिन बीबर की आवाज का चला जादू, देंखे ये बेहतरीन वीडियो

पटाखे जलाने के दौरान झुलसी भाजपा सांसद की 6 वर्षीय पोती, मौत

बेटी को जन्मदिन विश कर ऐश्वर्या ने शेयर की पार्टी की तस्वीरें

Related News