राशिफल: तनाव महसूस करेंगे आज इस राशि के लोग, इन्हे करना होगा आर्थिक परेशानियों का सामना

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं क्योंकि इससे दिनभर क्या होने वाला है यह पता चलता है। तो आइए जानते हैं क्या है आज का यानी 9 नवंबर का राशिफल। 

9 नवंबर का राशिफल-

मेष: बिजनेस में आज जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं। मन उदास रहेगा।

वृषभ: लेन-देन के मामले को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद से बचें। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कहीं से धन आ सकता है लेकिन अगर वाद-विवाद से बचे रहे तो।

मिथुन: आज का दिन दौड़ से भरपूर रहेगा। ऑफिस के सारे काम आप आसानी से पूरे कर लेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से अनबन हो सकती है, जितना हो सके उससे बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, थोड़ा तनाव महसूस करेंगे।

कर्क: आज का दिन दौड़ से भरपूर रहेगा। ऑफिस के सारे काम आप आसानी से पूरे कर लेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से अनबन हो सकती है, जितना हो सके उससे बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, थोड़ा तनाव महसूस करेंगे।

सिंह: आज का दिन बाद में अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में प्रियतम के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे और प्रेम में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा और संतान की चिंता रहेगी।

कन्या: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा और बॉस के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। आपको अच्छी आमदनी भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राओं में सफलता मिलेगी और आय का लाभ मिलेगा।

तुला: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। लवमेट के साथ आपका दिन अच्छा बीतेगा, साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को यात्रा के दौरान अपने सामान की खुद ही रक्षा करनी चाहिए।

वृश्चिक: आज एक दिशा में की गई मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। किसी दूर के रिश्तेदार की ओर से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए उत्साहजनक रहेगा।

धनु: आज आपका दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। यह सकारात्मकता आपके काम में भी साफ तौर पर दिखाई देगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। करियर में तरक्की की संभावनाएं बढ़ेंगी, मेहनत करते रहें।

मकर: आज के लिए आप कुछ खास प्लान रखेंगे जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आपको अपनों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है, लेकिन दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी अपने मन की बात आपसे खुलकर बात करेगा।

कुंभ: आज आपका मन क्रोधित रहेगा। फालतू का पैसा खर्च होगा। समय अच्छा है लेकिन सेहत का खास ख्याल रखे। घर में अधिक समय बिता सकते हैं लेकिन चिंता में रहेंगे। दिनभर थकान हो सकती है। 

मीन: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आप बहुत राहत महसूस करेंगे। लवमेट से अपनी हर समस्या खुलकर शेयर करें, समाधान जरूर निकलेगा।

आज चंद्र ग्रहण भारत में कब शुरू होगा? जानिए कब होगा समाप्त और क्या बरतनी है सावधानियां

कार्तिक पूर्णिमा पर इन उपायों को करते ही मिलेगा अपार धन

प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है गुरु नानक जयंती, जानिए महत्व

 

Related News