आज इन राशिवालों को मिलेगा उनकी मेहनत का फल, जानिए आपका राशिफ़ल

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानि 13 जुलाई 2023 का राशिफल.... 

मेष राशि: मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान‍ मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।   वृषभ राशि: पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।   मिथुन राशि: भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभकारी रहेगी।   कर्क राशि: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।   सिंह राशि: डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा। विवाद से बचें।   कन्या राशि: नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।   तुला राशि: अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।   वृश्चिक राशि: चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। दूसरों पर विश्वास न करें।   धनु राशि: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।   मकर राशि: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। प्रमाद न करें।   कुंभ राशि: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।   मीन राशि: दु:खद सूचना मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।

'शहनाज़ गिल एक्ट्रेस कम छिछोरी ज्यादा लग रही है', इस एक्टर ने उड़ाया 'पंजाब की कैटरीना कैफ' का मजाक

आज कुछ ऐसा बीतेगा आपका दिन, यहाँ जानिए आपका राशिफल..

रिश्ते निभाने में सबसे आगे होते है इस राशि के जातक

Related News