प्रयागराज के माघ मेले में युवक ने अपनी ही प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

 प्रयागराज: प्रयागराज में माघ मेला में एक महिला क़त्ल कर दिया है और चेहरा बुरी तरह से कूंच डाला। महिला अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। वह 10 दिन पहले ही यहां ही थी। हत्या का आरोप मनीष यादव पर है, जो उसके साथ रहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो चुका है। दारागंज पुलिस देर रात तक उसकी तलाश में लगी थी।   कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया था। घटना की गवाह महिला की 7 वर्ष की बच्ची है। सुनीता वर्मा (45) मूलरूप से रीवा, मप्र के मऊगंज के दुगना कुर्मियान गांव की निवासी है। सुनीता के पति अच्छे लाल वर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। उनके 4 बच्चे हैं। इसमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी दामिनी (7) अपनी मां के साथ ही रह रही थी। बाकी बच्चे रीवा में ही रह रहे हैं। दस दिन पूर्व सुनीता अपनी बेटी के साथ प्रयागराज आई हुई थी। यहां पर दारागंज कोतवाली इलाके के परेड माघ मेला इलाके में रूके थे। उसके साथ कौशाम्बी के करारी कस्बे का रहने वाला मनीष यादव भी रहता था। दोनों मजदूरी करते थे।

कहा जा रहा है कि रविवार रात करीब एक बजे मनीष शराब पीकर आया और सुनीता से झगड़ा करने लग गया। जिसके उपरांत मनीष सुनीता को डंडे से पीटने लग गया। उस वक़्त बेटी दामिनी सो रही थी। मां की चीख सुनकर उसकी नींद खुली तो वह भी डर गई। सुनीता जख्मी होकर जमीन पर जा गिरी। जिसके उपरांत मनीष ने उसका चेहरा कूंच दिया, फिर उसकी आंखें फोड़ दी। इससे मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई।   चौकीदार राम कृपाल ने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन दो बजे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। देखा कि महिला के सिर से खून निकल रहा है और बच्ची रोने में लगी हुई है। पुलिस महिला को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका की बेटी से पूछताछ की। उसने कहा है कि, उसकी मां और मनीष के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने इस बारें में कहा है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपित0 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

तुम्हारे खिलाफ FIR, तुमने लड़की को किया न्यूड कॉल.., युवक के खिलाफ दर्ज हुआ केस

साड़ी का फंदा बनाकर खेल रही थी मासूम, फंसने से हुई मौत

13 साल की बच्ची ने दिया नवजात को जन्म, 4 दरिंदों ने किया था गैंगरेप, अब दर्ज हुआ केस

Related News