51 साल पहले का वीडियो वायरल, जब चाँद पर उतरे थे नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन

51 साल पहले मनुष्य ने चाँद पर अपने कदम रखें थे। 51 साल पहले अप्राप्य को पाने के मानव संकल्प का जश्न आज पूरी दुनिया मना रही है। हर कोई इस बात से वाक़िफ़ होगा कि 1969 में 21 जुलाई के दिन नील आर्मस्ट्रांग ने चांद की सतह पर कदम रखा था और वे इस तरह का इतिहास रचने वाले पहले मानव थे। नील आर्मस्ट्रांग ने इसको इस पंक्ति "मानव के लिए एक छोटा कदम, मानव जाति के लिए एक विशाल छलांग" के रूप में वर्णित किया था।  

नील आर्मस्ट्रांग के साथ ही बज़ एल्ड्रिन भी इसका हिस्सा थे। नील के चाँद पर पहुंचने के 19 मिनट बाद बज़ एल्ड्रिन ने चाँद पर कदम रखा था। इस अपार सफलता के बाद उन्होंने चंद्रमा पर अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज ध्वज लगाया था और संयुक्त राज्य अमेरिका के उस समय के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के साथ प्रतिष्ठित फोन कॉल भी प्रसारित किया था। 

51 साल पहले का नील ओर बज एल्ड्रिन का वीडियो भी आप देख सकते हैं। करीब दो मिनट का यह ब्लैक एंड वाइट वीडियो है। आज 51 साल के बाद भी यह उपलब्धि विज्ञान की विशेष उपलब्धियों में शामिल है। चाँद पर पहुंचने की यह योजना नासा के अपोलो 11 लूनर मिशन का हिस्सा थी। अपोलो 11 को अमेरिका के फ्लोरिडा में मौजूद कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। 

 

क्या होगा सचिन पायलट का भविष्य ? राजस्थान हाई कोर्ट में चल रही अहम सुनवाई

राहुल गाँधी ने शेयर किया वीडियो, कहा- देश की सबसे बड़ी कमज़ोरी बन गई पीएम मोदी की नकली छवि

पिथौरागढ़ में बारिश से हुई भारी क्षति, हर तरफ मची तबाही

Related News